‘हवा धीरे आना’ बालगीत के बोल

bookmark

हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिये झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना
नींद भरे पंख लिये झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली

चाँद किरण सी गुड़िया नाज़ों की है पली -२
आज अगर चाँदनिया आना मेरी गली
गुन गुन गुन गीत कोई हौले हौले गाना
नींद भरे पंख लिये झूला झुला जाना

रेशम की डोर अगर पैरों को उलझाए-२
घुंघरू का दाना कोई शोर मचा जाए
दाने मेरे जागे तो फिर निंदिया तू बहलाना
नींद भरे पंख लिये झूला झुला जाना
नन्ही कली सोने चली हवा धीरे आना