शुक्र को ना बनाये शत्रु ग्रह, मित्र बनाने ऐसे करें उपाय

bookmark

जानिए शुक्र का अन्य राशियों से संबंध
शुक्र वृषभ और तुला राशि के स्वामी हैं लेकिन ये कन्या के लिए नीच है और मीन के लिए उच्च। शुक्र के मित्र राशि शनि और केतु हैं लेकिन सूर्य और चंद्र इसके शत्रु हैं। जबकि मंगल, राहु और गुरु के साथ शुक्र का समभाव संबंध है। शुक्र अगर नीच का हो तो जातक के जीवन में सुख और वैभव का सदा अभाव रहता है।

जानिए शुक्र कब-कब बुरे प्रभाव देता है

शुक्र के साथ राहु अगर एक ही घर में हो तो जातक को न धन सुख होगा न स्त्री सुख या पति सुख।
यदि शनि नीच का हो और शुक्र के साथ हो तो समझ लें जातक के बुरे दिन ही रहेंगे।
यदि आपके अंगूठे में दर्द रहता हो या अंगूठे के आसपास घाव या कोई भी समस्या हो तो शुक्र का प्रभाव अच्छा नहीं होता।
शुक्र ग्रह स्किन डिजीज देता है। साथ ही शुक्र गुप्त रोग का कारण बनता है।

सावधानी क्या बरतें अगर शुक्र दे रहा बुरे प्रभाव

पत्नी का सम्मान करें। किसी भी स्त्री के साथ अभद्रता कभी न करें। साथ ही पराई स्त्री से दूर रहें।
शुक्र नीच का है तो खुद घर की सफाई करें। खुद ही कपड़े आदि धुलें और घर को साफ रखें। साफ सुथरे कपड़े पहनें और स्नान रोज करें।
सुगंधित इत्र या सेंट का उपयोग जरूर करें क्योंकि शुक्र को यह बहुत पसंद है।