शीशा धन और सेहत को प्रभावित

bookmark

शीशा एक बहुत छोटी चीज़ है, लेकिन आपके घर मे सकारात्मक ऊर्जा लाने मे यह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु के हिसाब से यह एक महत्त्वपूर्ण चीज़ है | यह सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा को प्रभावित कर सकता है। वैसे तो, शीशे का इस्तेमाल चेहरा देखने के लिए किया जाता है, लेकिन कुछ ही लोग इसके नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा वाले प्रभावों को जानते हैं | वास्तु शास्त्र के हिसाब से शीशे ऊर्जा को रोक भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं| इसलिए एक सुकूनभरी और शांतिपूर्ण ज़िंदग़ी जीने के लिए शीशे को सही जगह और दिशा मे लगाना ज़रुरी है |