मछलियों के बारे में अदभुत बातें
1. ज्यादातर मछलियाँ अण्डे देती हैं लेकिन कुछ मछली जैसे “सफ़ेद शार्क(White Shark)” बच्चे को जन्म देती हैं
2. एक “मड स्किपर(mudskipper)” नाम की मछली ज्यादातर समय पानी के बाहर ही रहती है, ये मछली अपने पंखों की मदद से जमीन पर चल भी सकती है
3. ज्यादातर अच्छी ब्रांड की लिपस्टिक(Lipstick) में मछली की चर्बी मिलायी जाती है
4. “सफ़ेद शार्क” अपने शरीर का तापमान(temperature) भी बढ़ा सकती है, इससे वह बहुत ठन्डे पानी में भी रह सकती है
5. सबसे ज्यादा उम्र की मछली ऑस्ट्रलिया में पायी गयी है, 2013 में उसकी उम्र 65 साल थी
6. इलेक्ट्रिक ईल(Electric eels) नाम की मछली में इतना करंट होता है कि उसे छूने से इंसान की मृत्यु हो सकती है
7. शार्क अकेली ऐसी मछलियाँ हैं जिनकी पलकें होती हैं
8. ज्यादातर मछलियाँ जीभ से नहीं बल्कि किसी चीज़ को शरीर से स्पर्श करके उसका स्वाद पता कर लेती हैं
9. मछली भी पानी में डूब सकती है, इंसान की तरह उसे भी ऑक्सीजन की जरुरत होती है और अगर पानी दूषित होगा तो मछली साँस नहीं ले पायेगी और डूब जाएगी
10. ज्यादातर मछलियाँ उल्टी तरफ नहीं तैर सकतीं
11. खाना चबाते समय मछली को साँस लेने में दिक्कत होती है क्यूंकि चबाने से उसके गलफड़ों में पर्याप्त पानी नहीं जा पाता
12. दुनिया में सबसे लम्बी व्हेल(Whale) मछली की लम्बाई 60 फिट है और वजन 25 टन है इसके आलावा इसके 4000 दांत हैं
13. सबसे जहरीली मछली स्टोन फिश(stone fish), इसे खाने से इंसान की कुछ ही देर में मौत हो सकती है
14. सबसे तेज तैरने वाली मछली सैल फिश(sailfish) है, ये मछली हाइवे पर चलने वाली कार(Car) से भी तेज स्पीड से तैरती है
15. सबसे धीरे चलने वाली मछली है – seahorse, ये मछली इतनी धीरे चलती है जैसे कोई बूढ़ा व्यक्ति जॉगिंग(Jogging) करता है
16. कुछ रेगिस्तानी मछलियाँ(Desert Fish) ऐसी होती हैं जो बहुत गर्म जगह भी रह सकती हैं ये डेजर्ट फिश 113° F पर भी जिन्दा रहती हैं
17. वैज्ञानिकों की मानें तो दुनिया भर में 32,000 प्रकार की मछलियाँ हैं
18. अनब्लेप्स(Anableps) नाम की मछली की चार आखें होती हैं, ये मछली एक साथ ऊपर, नीचे, दायें और बाएं देख सकती है
19. कुछ प्रजातियों के नर मछली, मादा मछलियों से छोटी होती हैं
20. वैज्ञानिक मानते हैं कि वे अभी तक समुद्र का केवल 1% हिस्सा ही देख पाये हैं
21. शार्क मछली हर साल करीब 12 लोगों को मार देती है, लेकिन हम इंसान हर घंटे करीब 11,417 शार्क को मारते हैं
22. हजारों समुद्री मछलियाँ, इंसान द्वारा फेंके गए प्लास्टिक बैग को खाकर मर जाती हैं
23. स्टारफिश(Starfish) नाम की मछली के पास दिमाग नहीं होता, इस मछली की त्वचा स्पेशल प्रकार की होती है जो इसे आसपास के माहौल की जानकारी देती रहती है
24. गोलिअथ टाइगर फिश(goliath tigerfish) इतनी भयानक होती है कि ये मगरमच्छों को भी खा जाती है
